BSEB Bihar Board Inter Result 2025: 12वीं की परीक्षाएं समाप्त, जानें पिछले 5 सालों में कब आया रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह लेख बेहद उपयोगी है। यहाँ आपको रिजल्ट की संभावित तारीख, टॉपर्स की डिटेल्स, पिछले वर्षों के ट्रेंड और मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी। जानिए कब और कहां चेक करें अपना रिजल्ट।

Photo of author

Written byRohit Kumar

verified_75

Published on

BSEB Bihar Board Inter Result 2025: 12वीं की परीक्षाएं समाप्त, जानें पिछले 5 सालों में कब आया रिजल्ट
BSEB Bihar Board Inter Result 2025

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू होकर 15 फरवरी 2025 तक चली थीं। इससे पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। अब सभी छात्रों को Bihar Board 12th Result 2025 का इंतजार है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट्स BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में कितने छात्र हुए शामिल?

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार लगभग 12,92,313 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी।

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

Earthnewj से अब व्हाट्सप्प पर जुड़ें, क्लिक करें

पिछले साल Bihar Board 12th Result 2024 23 मार्च को जारी किया गया था। उस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा था। टॉपर्स की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार, आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार, और कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमार ने टॉप किया था।

पिछले पांच वर्षों में कब आया था बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट?

  • 2024 – 23 मार्च को जारी हुआ था।
  • 2023 – 21 मार्च को जारी हुआ था।
  • 2022 – 16 मार्च को दोपहर 3:00 बजे जारी हुआ था।
  • 2021 – 26 मार्च को दोपहर 3:30 बजे जारी हुआ था।
  • 2020 – 24 मार्च को जारी हुआ था।

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आमतौर पर मार्च के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाता है। इस साल भी Bihar Board 12th Result 2025 के मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

Also Readeastman-4kw-solar-system-installation-cost-and-subsidy

Eastman 4kW सोलर सिस्टम को सस्ते में लगाएं घर पर, जानें पूरी जानकारी

Bihar Board 12th Result 2025 कहां और कैसे करें चेक?

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 का डायरेक्ट लिंक निम्नलिखित वेबसाइट्स पर मिलेगा:

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं।
  2. Bihar Board 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  4. सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट कर लें

Also ReadMedal Lao Naukri Pao: ये सरकार दे रही है सिर्फ मेडल लाने पर बिना परीक्षा या इन्टरव्यू के DSP और SDO की नौकरी

Medal Lao Naukri Pao: ये सरकार दे रही है सिर्फ मेडल लाने पर बिना परीक्षा या इन्टरव्यू के DSP और SDO की नौकरी

You might also like

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें