
मध्य प्रदेश में शादी को लेकर एक नया ट्रेंड उभर रहा है। पहले लड़कियों के परिवार वाले लड़कों की सरकारी नौकरी, वेतन, लंबाई, रंग और स्वभाव को परखते थे। लेकिन अब यह पैमाना बदल गया है और CIBIL Score शादी का महत्वपूर्ण आधार बन रहा है। अब लड़कियां लड़कों की आर्थिक स्थिति को जांचने के लिए उनका क्रेडिट स्कोर देख रही हैं ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि लड़का कर्जदार तो नहीं है। यह बदलाव यह दर्शाता है कि लड़कियां अब अपना भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित करने को प्राथमिकता दे रही हैं।
यह भी देखें: लगातार 3 दिन की छुट्टी! नए आदेश से बच्चों और कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले holidays in March 2025
कैसे बढ़ा CIBIL Score देखने का चलन?
इस ट्रेंड की शुरुआत महाराष्ट्र के मुर्तजापुर में एक युवती द्वारा की गई थी, जिसने लड़के का CIBIL Score देखकर शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद, मध्य प्रदेश में भी इस तरह के मामले सामने आने लगे। भोपाल और सागर में ऐसे दो मामले रिपोर्ट हुए हैं, जहां एक युवती ने कर्ज देखकर शादी से इनकार कर दिया, जबकि दूसरी ने कर्जमुक्त युवक को दूल्हे के रूप में स्वीकार किया।
मध्य प्रदेश में बदलते शादी के ट्रेंड के तीन प्रमुख मामले
कम पैकेज, बैंगलूरु में नहीं रह सकती!
- भोपाल की शीतल (परिवर्तित नाम) की शादी बैंगलूरु में काम कर रहे एक युवक से तय हुई थी। जब लड़की ने लड़के का वेतन पूछा, तो उसे कम लगा। उसने कहा कि इस सैलरी में बैंगलूरु जैसे महंगे शहर में घर चलाना और लोन लेना मुश्किल होगा, इसलिए उसने शादी से इनकार कर दिया।
कर्जमुक्त निकला दूल्हा, मान गई लड़की
- सागर की मोना जैन की शादी छतरपुर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष पंचरत्न से तय हुई। मोना ने शादी से पहले आशीष का CIBIL Score चेक किया, जो 800 था। इससे उसे यह भरोसा हुआ कि आशीष पर कोई कर्ज नहीं है और उसकी वित्तीय स्थिति अच्छी है। इसके बाद मोना ने शादी के लिए हां कर दी।
यह भी देखें: CM योगी का बड़ा फैसला! नहीं बिकेगी शराब, दिए सख्त निर्देश Liquor Ban
आय का 55% EMI में, लड़की ने कर दिया इनकार
- इंदौर के विजयनगर के मेडिकल इक्विपमेंट्स व्यापारी संदीप गौतम की शादी भोपाल की निधि झा से तय हुई थी। निधि ने शादी से पहले संदीप का CIBIL Score देखा। तीन बड़े कर्ज के कारण उनकी मासिक आय का 55% EMI में जा रहा था। इसे देखते हुए निधि ने शादी से इनकार कर दिया, क्योंकि उसे अपना भविष्य असुरक्षित लगा।
CIBIL Score: शादी के लिए क्यों हो रहा है अहम?
क्रेडिट मैनेजर विश्वजीत मिश्रा के अनुसार, CIBIL Score 300 से 900 के बीच होता है। इसका स्कोर जितना अधिक होगा, उतना ही बैंकों का भरोसा मिलेगा। शादी के बाद नवदंपत्तियों को घर, कार और अन्य जरूरतों के लिए लोन लेना पड़ता है, इसलिए CIBIL Score शादी के लिए भी महत्वपूर्ण हो गया है।
यह भी देखें: 8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में क्या होगा बदलाव?
CIBIL Score और बैंकिंग तथ्य
- 685 स्कोर या अधिक होने पर लोन मिलने के चांस ज्यादा होते हैं।
- 750 स्कोर बैंक द्वारा अच्छा माना जाता है।
- इसमें नाम, जन्मतिथि, लिंग, पहचान, लोन रिकॉर्ड जैसी जानकारी होती है।
- इसमें यह दर्ज होता है कि किसी ने कितना लोन लिया और कितनी बार भुगतान किया।
- यदि किसी ने लोन नहीं लिया, लेकिन लोन के लिए पूछताछ की, तो वह भी रिकॉर्ड में दर्ज होता है।
- खराब CIBIL Score को तीन साल के मासिक भुगतान सुधार कर ठीक किया जा सकता है।
यह भी देखें: अयोध्या में बदला रामलला के दर्शन का समय! नई टाइमिंग आज से लागू, जानें पूरी डिटेल
शादी के बायोडाटा में भी CIBIL Score जोड़ने की तैयारी
सेंट्रल बैंक के ब्रांच मैनेजर राजेश सिंघई का कहना है कि अब शादी के लिए गुण और स्वभाव के साथ वित्तीय अनुशासन भी महत्वपूर्ण हो गया है। जल्द ही बायोडाटा में भी CIBIL Score लिखने का चलन शुरू हो सकता है। कम CIBIL Score वाले युवाओं को शादी से पहले क्रेडिट काउंसलिंग करानी पड़ सकती है।