कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! DA बढ़ोतरी के साथ मिलेगा एरियर का फायदा, तारीख तय

होली के बाद भी DA Hike 2025 का इंतजार जारी है। क्या आपके वेतन में 2% या 3% की बढ़ोतरी होगी? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी, कब आएगा एरियर और क्या हैं ताज़ा अपडेट्स

Photo of author

Written byRohit Kumar

verified_75

Published on

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! DA बढ़ोतरी के साथ मिलेगा एरियर का फायदा, तारीख तय
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! DA बढ़ोतरी के साथ मिलेगा एरियर का फायदा, तारीख तय

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को DA Hike 2025 का इंतजार लंबे समय से है। पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि होली से पहले 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, होली बीतने के बावजूद कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

यह भी देखें: सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला, अब इस उम्र में होंगे रिटायर, जानें नया नियम

Earthnewj से अब व्हाट्सप्प पर जुड़ें, क्लिक करें

अब संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह इस संबंध में खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

DA Hike 2025: कितने प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्ता?

वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को 53% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसके 2 या 3% बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे DA 55 या 56% तक पहुंच सकता है। इसका लाभ करीब 1 करोड़ केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे।

7th Pay Commission के तहत होगी वृद्धि

यह महंगाई भत्ता वृद्धि 7th Pay Commission के तहत की जाएगी। केंद्र सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (Dearness Relief) की दरों में संशोधन करती है। यह संशोधन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI Index) के छमाही आंकड़ों पर आधारित होता है।

यह भी देखें: शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों पर बड़ा अपडेट! अप्रैल से नए नियम लागू

Also ReadGas Subsidy Check: गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी इस तरह कर सकते हैं चेक, मोबाइल फोन से करें चेक

Gas Subsidy Check: गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी इस तरह कर सकते हैं चेक, मोबाइल फोन से करें चेक

जनवरी 2025 के लिए DA में वृद्धि का ऐलान मार्च 2025 के अंत तक संभव है। नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी, जिससे जनवरी और फरवरी 2025 का एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। अप्रैल से नई बढ़ी हुई राशि का भुगतान संभव है।

7 साल में सबसे कम वृद्धि?

अगर DA में सिर्फ 2% की वृद्धि होती है, तो यह पिछले 7 सालों में सबसे कम वृद्धि मानी जाएगी। पिछली बार सबसे कम बढ़ोतरी जुलाई-दिसंबर 2018 की अवधि में हुई थी, जब DA केवल 2% बढ़ाया गया था।

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए AICPI Index के जुलाई-दिसंबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में AICPI Index 143.7 अंक तक पहुंच चुका है, जिससे DA स्कोर 55.99% को पार कर चुका है। गणना के नियम के तहत, यदि दशमलव 0.50 या उससे अधिक हो, तो उसे ऊपर की ओर राउंड ऑफ किया जाता है। इसी आधार पर DA 2 से 3% तक बढ़ सकता है।

यह भी देखें: लोन चाहिए? पहले चेक करें अपना CIBIL स्कोर, वरना हो सकती है दिक्कत

वेतन पर DA Hike का प्रभाव

उदाहरण के तौर पर:

  • जिन कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, उन्हें 2% वृद्धि के बाद DA 9900 रुपये तक बढ़ सकता है।
  • यदि किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपये है और DA की दर 53% है, तो उसका कुल वेतन (अन्य भत्तों को छोड़कर) 76,500 रुपये होगा।
  • यदि DA दर बढ़कर 56% हो जाती है, तो उसका कुल वेतन बढ़कर 78,000 रुपये हो जाएगा।

Also Readबैंकों से कर्ज लेकर भागने वालों की खैर नहीं, RBI ने बनाया नया कानून

बैंकों से कर्ज लेकर भागने वालों की खैर नहीं, RBI ने बनाया नया कानून

You might also like

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें