
क्या आप इस साल कावंड यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरुरी है। नोएडा परिवहन निगम द्वारा विशेष सुविधा शुरू की गई है जिससे कांवड़ियों की यात्रा और सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ नए नियम भी बनाए गए हैं जिसके तहत ही श्रद्धालु यात्री, यात्रा कर सकते हैं। परिवहन निगम ने बसों का इंतजाम भी किया है जिससे यात्रियों को अब देर तक इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए आगे लेख में पूरी जानकारी जानते हैं।
यह भी पढ़ें- AC चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए है! इस टेम्परेचर पर सेट किया तो ठंडक भी मिलेगी और बिजली भी बचेगी
यात्रा के लिए 40 बसें तैयार
परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 40 बसों की तैयारी की गई है जिसके तहत हर आधे घंटे बाद एक बस को भेजा जाएगा जिसमें लोग आसानी से यात्रा कर सकेंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है कि कांवड़ यात्रा में लोग बहुत अधिक आएँगे जिससे मोरना डिपो पर भीड़ भाड़ अधिक होगी और ऐसे में बस में यात्रा करने के लिए घंटो का समय लगने वाला है। अगर 40 बस तैयार रहती है तो यात्रियों को इन्तजार नहीं करना होगा और सुविधा से बस यात्रा कर पाएंगे।
इसके अतिरिक्त यदि भीड़ और अधिक बढ़ती है तो 10 बस और चलाई जाएंगी। इन्हे फिलहाल रिजर्व कर लिया गया है। बस में महिलाओं और बुजुर्ग लोगों को कोई दिक्क्त ना हो इसके लिए विशेष प्रबंध किया गया है। मोरना डिपो से जो श्रद्धालु हरिद्वार जाने वाले हैं वे सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे के किसी भी समय में बसों में यात्रा कर पाएंगे।
सुरक्षा पर दिया जाएगा ध्यान
नोएडा परिवहन निगम ने सुरक्षा के लिए ख़ास इंतजाम किए हैं जिससे यात्रियों को किसी भी चीज की परेशानी नहीं होने वाली है। रोहताश सिंह (नोएडा डिपो के एआरएम) का कहना है कि उन्होंने आपात स्थिति में यात्री को तुरंत ही सुविधा मिल सके इसके लिए हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही बस चलाने वाले सभी ड्राइवरोर कंडक्टरों पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। यदि कोई शराब पीकर बस चलाता है या पीने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। यह पहचानने के लिए इनका ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अगर नहीं किया ये ज़रूरी काम तो सरकार ले लेगी आपकी संपत्ति – ज़्यादातर लोगों को नहीं है खबर!
कांवड़ियों के लिए नए नियम क्या हैं?
परिवहन नियम ने कावंड़ियों की सुरक्षा के लिए कुछ आवश्यक नियम जारी किए हैं जिसका पालन करने पर ही आपको बस में बैठने की इजाजत होगी। बता दें यदि कोई श्रद्धालु अपने साथ नुकीला सामान जैसे भाला, त्रिशूल या फिर अन्य वस्तु अपने पास रखता है तो उसे बस में नहीं ले जाया जाएगा या फिर उसे वह सामान छोड़कर ही बस में यात्रा मिलेगी। इसके अलावा बसों में 12 फीट से बड़ी कांवड़ ले जाना मना है।