CISF Bharti 2025: 70,000 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

क्या आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं? तो ये मौका आपके लिए है! CISF में 70,000 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है, जिससे लाखों युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर। जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन, योग्यता क्या होगी और कैसे करें अप्लाई पूरी जानकारी आगे पढ़ें!

Photo of author

Written byRohit Kumar

verified_75

Published on

CISF Bharti 2025: 70,000 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
CISF Bharti 2025: 70,000 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

जवान युवक की जानकारी के लिए बता दे कि CISF Recruitment 2025 के तहत देश में औद्योगिक और महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बड़ी भर्ती योजना शुरू हो गई है। इसके अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में आने वाले 5 सालों में 70 हजार नए जवान भर्ती किए जाएंगे। गृह मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है और बल की मौजूदा संख्या 1.62 लाख से बढ़ाकर 2.20 लाख की जाएगी।

14 हजार जवान की हर साल होगी भर्ती

इस योजना के अंतर्गत CISF हर साल करीब 14 हजार जवानों की भर्ती करेगा। 2024 में CISF ने 13,230 जवानों की भर्ती की थी, 2025 में २४,098 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लगातार होने वाली ये भर्तियां न केवल देश की सुरक्षा बढ़ाएंगी, बल्कि साथ में युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका भी देगी।

नक्सल प्रभावित इलाकों में बढ़ेगी CISF की मौजूदगी

Earthnewj से अब व्हाट्सप्प पर जुड़ें, क्लिक करें

छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नक्सलवाद कम हुआ है और यहां नए औद्योगिक केंद्र बनने की उम्मीद है। सरकार ने मार्च 2026 तक माओवादी गतिविधियां खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में CISF की तैनाती महत्वपूर्ण होगी। पिछले 10 सालों में वामपंथी उग्रवाद का दायरा घटा है, जिससे औद्योगिक विकास के लिए रास्ता साफ हुआ है।

महिलाओं को ज्यादा मौका मिलेगा

इस योजना में महिलाओं की भर्ती पर भी जोर दिया जाएगा। CISF एक अतिरिक्त बटालियन बनाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से बल में लैंगिक संतुलन भी बेहतर होगा और उन्हें देश की सेवा का अधिक अवसर मिलेगा।

Also ReadLok Adalat 2025 Next Date: लोक अदालत की अगली तारीख तय! इस दिन माफ हो सकता है आपका ट्रैफिक चालान

Lok Adalat 2025 Next Date: लोक अदालत की अगली तारीख तय! इस दिन माफ हो सकता है आपका ट्रैफिक चालान

कहां-कहां होगी नई तैनाती

नए भर्ती होने वाले जवानों को कई महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात किया जाएगा। इनमें हवाई अड्डे, समुद्री बंदरगाह, ताप विद्युत संयंत्र, परमाणु संयंत्र, जल विद्युत परियोजनाएं और जम्मू-कश्मीर की जेलें शामिल हैं। इन जगहों की सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास दोनों के लिए जरूरी है।

औद्योगिक सुरक्षा को नया रूप मिलेगा

70 हजार जवानों की भर्ती से CISF को देश के औद्योगिक और महत्वपूर्ण केंद्रों में और मजबूत तरीके से काम करने का मौका मिलेगा। देश में जब Renewable Energy, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ रही है, तब सुरक्षा की यह योजना आने वाले समय के लिए बेहद जरूरी है।

सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए बड़ा मौका

CISF Recruitment 2025 योजना युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। यह नौकरी न केवल स्थिर और सम्मानजनक है बल्कि देश की सेवा करने का भी मौका देती है। लगातार होने वाली बड़ी भर्तियां युवाओं में नई उम्मीद और उत्साह लेकर आई हैं।

Also ReadDA कब मिलेगा? सरकारी कर्मचारियों के लिए सैलरी और पेंशन पर आया बड़ा अपडेट

DA कब मिलेगा? सरकारी कर्मचारियों के लिए सैलरी और पेंशन पर आया बड़ा अपडेट

You might also like

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें