
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana 2025) से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा पूछे गए सवालों पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इस योजना की राशि बढ़ाने या नए पंजीयन शुरू करने को लेकर विभागीय स्तर पर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह जानकारी 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए अहम मानी जा रही है।
यह भी देखें: Rajasthan Board 2025: 12वीं का Business Administration पेपर कैंसिल! अब दोबारा होगी परीक्षा – जानिए नई तारीख
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत और उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत मई 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य राज्य की विवाहित महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह ₹1250 की राशि प्रदान की जाती है, जो सालाना ₹15,000 होती है।
अब तक कितनी किस्तें जारी हुईं, अगली किस्त कब आएगी?
अब तक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 22 किश्तों का अंतरण किया जा चुका है। 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22वीं किश्त के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1552.73 करोड़ की राशि अंतरित की थी। इसके साथ ही 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के लिए ₹55.95 करोड़ की अतिरिक्त सहायता भी दी गई।
यह भी देखें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार ने लागू की नई योजना – नोटिफिकेशन जारी
अब अप्रैल 2025 में 23वीं किस्त (23rd Installment) जारी की जाएगी। योजना के तहत हर माह की 10 तारीख को राशि दी जाती है, लेकिन त्योहारों या विशेष अवसरों पर इसे पहले भी जारी किया जा सकता है।
राशि ₹3000 तक बढ़ाने की घोषणा पर क्या बोली सरकार?
मुख्यमंत्री मोहन यादव कई बार मंच से यह घोषणा कर चुके हैं कि लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह की जाएगी। लेकिन विधानसभा में पूछे गए सवाल पर मंत्री निर्मला भूरिया ने साफ किया कि वर्तमान में न तो राशि बढ़ाने और न ही नए पंजीकरण शुरू करने का कोई निर्णय लिया गया है।
यह भी देखें: बंपर भर्ती ! 10वीं पास के लिए के लिए मौका ड्राइवर के 2756 पद खाली – जल्द करें आवेदन
कितनी महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है?
योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह ₹1250 की सहायता मिल रही है। इसके अतिरिक्त अब तक कुल ₹22,227.89 करोड़ की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है। अगस्त 2023 और 2024 में विशेष आर्थिक सहायता के रूप में 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दो बार दी जा चुकी है।
किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?
लाड़ली बहना योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश की मूल निवासी विवाहित महिलाओं को दिया जाता है। इसके लिए कुछ पात्रता शर्तें हैं:
- महिला की उम्र 1 जनवरी को 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य टैक्सपेयर न हो, सरकारी नौकरी में न हो।
- परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं।
यह भी देखें: PM Awas Yojana की ₹75,000 की किस्त आज इन लोगों के खाते में आई! देखें अभी
किन महिलाओं के नाम योजना से हटाए गए?
मंत्री के मुताबिक अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद योजना से हटाए गए हैं, वहीं 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3,19,991 महिलाओं के नाम पोर्टल से स्वतः हटा दिए गए हैं।
आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर महिलाएं अपनी आवेदन और भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं। इसके लिए समग्र ID या आवेदन संख्या दर्ज कर OTP वेरिफाई करने के बाद भुगतान की पूरी जानकारी मिल जाती है।