Tata 5kW सोलर सिस्टम की कीमत कितनी है?

Tata 5kW सोलर सिस्टम की कीमत कितनी है?
Tata 5kW सोलर सिस्टम की कीमत कितनी है?

Tata 5kW Solar System: क्या आप अपने घर पर एक दिन में 20 से 25 यूनिट तक की बिजली खर्च करते हैं अथवा बिजनेस में उपयोग होता है तो आप Tata ब्रांड का 5kW सोलर सिस्टम को इनस्टॉल करा सकते हैं। इसे लगाकर आप अपनी सभी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। क्योंकि टाटा पावर एक दिन में इतनी ही बिजली का उत्पादन कर सकते हैं।

आप इस सोलर सिस्टम पर एक बार निवेश करके सालों तक मुफ्त में बिजली प्राप्त करने का लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए Tata 5kW सोलर सिस्टम की कीमत एवं अन्य जानकारी बताने जा रहें हैं अतः आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें- इतनी कम कीमत पर लगवा सकते हैं सोलर AC, जानिए कीमत

Tata 5kW Solar System

टाटा पावर भारत की प्रसिद्ध कंपनी है जो सोलर उपकरणों का निर्माण करती है और अपने उच्च गुणवत्ता और किफायती सोलर पैनल के लिए जानी जाती है। भारत के साथ साथ यह विश्व में सोलर उपकरणों का वितरण करती है। भारत में सौर ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाली बेहतर कंपनियों में इसे जाना जाता है।

आप अपनी घर के सम्पूर्ण लोड को चलाने के लिए Tata 5kW सोलर सिस्टम लगा सकते हैं। यह पैनल रोजाना 22 से 25 यूनिट तक बिजली जनरेट करने का काम करते हैं।

Also Read

भारत की इन सोलर कंपनियों के सोलर स्टॉक देने वाले है बढ़िया रिटर्न

यह भी पढ़ें- पोर्टेबल सोलर पावर जनरेटर को खरीदें मात्र 17,499 रुपए में, देखें ऑफर

Tata 5kW सोलर सिस्टम की क्या है कीमत?

यदि आप Tata 5kW सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो इसमें आपको 330 वाट के 15 सोलर पैनल लगाने हैं। इसका कुल खर्चा लगभग 1,60,000 रूपए तक आएगा। टाटा कंपनी पोलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल के साथ मोनोक्रिस्टलाइन का उत्पादन भी करती है। इन दोनों सोलर पैनल की कीमत अलग अलग हैं आप अपने बजट के अनुसार इनका चयन कर सकते हैं। इन सोलर पैनल में आपको 25 वर्ष की गारंटी मिलती है।

सिस्टम में पैनल के अतिरिक्त इन्वर्टर और बैटरी भी लगानी होती है। 5kW के सोलर सिस्टम में लिए आपको उच्च गुणवत्ता का इन्वर्टर लगाना होगा। इन्वर्टर का काम सोलर पैनल से प्राप्त होने वाली डीसी बिजली को एसी बिजली में बदलना होता है। यह आपको बाजार में 75 हजार रूपए का मिल जाएगा। अब बैटरी की बात करें तो पावर बैकअप में आपको इसकी आवश्यकता होगी।

पांच किलोवाट सिस्टम के साथ सोलर इन्वर्टर की बैटरी वोल्टेज रेटिंग 48 वोल्ट है, तो आपको 4 बैटरियों को शामिल करना है। अगर आप 150 Ah की चार बैटरियों ले रहें हैं तो इनकी कीमत आपको 60,000 रूपए तक पड़ेगी। इसके अतिरिक्त भी अन्य खर्चा होता है जो कि 25 से 30 हजार रूपए तक होगा। कुल मिलाकर आपका Tata 5kW का टोटल खर्चा 3,25,000 रूपए तक आएगा।

Also Read

बुरी खबर! मकान मालिकों के लिए नया फरमान, अब अपना ही घर किराए पर देना होगा मुश्किल, नियमों में हुआ बदलाव

By Rohit Kumar

नमस्ते, Eath NEWJ में आपका स्वागत है! मैं रोहित कुमार हूं, Earthnewj.com चलाने वाला व्यक्ति। कई समाचार पोर्टलों में काम करने के बाद अपने 8 सालों के अनुभव से मैं अर्थ न्यूज को चला रहा हूँ, इस पोर्टल पर मेरी कोशिश हैं की अपने पाठकों को काम की खबर दे पाऊँ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version