Budget में हुई घोषणा 1 करोड़ Solar Panel लगाने का काम करेंगी ये कंपनियां, इनके शेयरों से होगी ताबड़तोड़ कमाई

Photo of author

Written byRohit Kumar

verified_75

Published on

Budget में हुई घोषणा 1 करोड़ Solar Panel लगाने का काम करेंगी ये कंपनियां, इनके शेयरों से होगी ताबड़तोड़ कमाई
Budget में हुई घोषणा 1 करोड़ Solar Panel लगाने का काम करेंगी ये कंपनियां, इनके शेयरों से होगी ताबड़तोड़ कमाई

Budget: देश में सौर ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ावा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाओं को शुरू किया गया है। आपको बता दें 23 जुलाई 2024 को बजट को घोषणा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट घोषणा करते हुए कहा गया कि नवीकरणीय ऊर्जा में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार द्वारा १० हजार करोड़ रूपए का बजट प्रस्तावित किया जाएगा। इस बजट राशि के पेश होने से ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाली सभी कंपनियों को लाभ प्राप्त हो सकता है। देश में पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक करोड़ लोगों को ग्रीन ऊर्जा का लाभ देने के लिए लक्ष्य में ये सभी कंपनियां मुख्य भूमिका निभाएंगी।

बजट पेश होने के बाद इन कंपनियों के शेयर में उछाल आ सकता है, अगर आप भी एक निवेशक हैं तो आपको इस जानकारी को जान लेना चाहिए, ताकि आप इन कंपनी के शेयर खरीद कर तगड़ा मुनाफा प्राप्त कर सकें।

Earthnewj से अब व्हाट्सप्प पर जुड़ें, क्लिक करें

यह भी पढ़ें- बजट 2024 से क्या चाहती है सोलर इंडस्ट्री? यहाँ जानें

इन कंपनी के शेयरों में होगी बढ़ोतरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025 की बजट घोषणा में 10,000 रूपए के बजट आवंटित करने की घोषणा की गई है। इस बजट के आने से टाटा पावर, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज, सर्वोटेच पावर सिस्टम तथा बोरोसिल रिन्यूएबलस को मोटा मुनाफा होगा। आइए इनकी कंपनियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tata Power

टाटा पावर भारत की एक बिजली कंपनी है जो कि टाटा समूह का हिस्सा है। यह कंपनी बिजली निर्माण, संचरण एवं विभाजन करती है। Tata Power एवं इसकी सयुंक्त इकाइयां द्वारा 14,690 मेगावाट बिजली का निर्माण किया जाता है। इसके अतिरिक्त 40 प्रतिशत जो ऊर्जा है वह स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के द्वारा निर्मित की जाती है।

इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 134,188 करोड़ रूपए तक है। शेयर मूल्य की बात करें तो यह 420.95 रूपए है। 52 वीक की जानकारी दें तो इनके शेयर की अधिकतम कीमत 464.20 रूपए तथा न्यूनतम कीमत 216.80 रूपए है।

कंपनी की रिटर्न की बात करें –

6 महीने में- 17.71 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

1 साल में- 93.31 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

3 साल में- 241.7 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

5 साल में- 557.71 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

Borosil Renewables

Borosil Renewables कंपनी भारत की सौर ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है। यह कंपनी ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह कंपनी फोटोवोल्टिक पैनल, फ्लैट प्लेट कलेक्टर तथा ग्रीन हाउस में उपयोग होने वाले कम आयरन टेक्सचर्ड सोलर ग्लास का निर्माण करती है।

Borosil Renewables कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 6,765 करोड़ रूपए तक है। शेयर मूल्य की बात करें तो यह 562.30 रूपए है। 52 वीक की जानकारी दें तो इनके शेयर की अधिकतम कीमत 669.35 रूपए तथा न्यूनतम कीमत 391.5 रूपए है।

Also Readबिजली बिल में कटौती और टैक्स छूट! जानिए सोलर पैनल के फायदे

बिजली बिल में कटौती और टैक्स छूट! जानिए सोलर पैनल के फायदे

कंपनी की रिटर्न की बात करें –

3 महीने में- 5.69 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

1 साल में- 13.18 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

3 साल में- 94.75 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

5 साल में- 289.27 प्रतिशत रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- Exide 5kW सोलर सिस्टम सस्ते में लगवाएं, देखें कैसे

Servotech Power Systems

सर्वोटेक पॉवर कंपनी भारत की एक ऊर्जा कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा से सम्बंधित उपकरणों का उत्पादन करती है।

Servotech Power Systems का बाजार पूंजीकरण करीब 2,735 रूपए करोड़ है तथा 123.57 रूपए कंपनी के स्टॉक की कीमत है। आपको बता दें 52 हफ़्तों में कंपनी के शेयर अधिकतम 129.81 रूपए कीमत तथा न्यूनतम 69.50 रूपए कीमत दर्ज की गई है।

कंपनी की शेयर कीमत 3 साल में 6961.14%, 1 साल में 43.98%, 6 माह में 53.60% तथा तीन महीने में 42.03% तथा एक महीने में 36.63% तेजी दर्ज की गई है।

Waaree Renewable Technologies

Waaree Renewable Technologies एक भारतीय ऊर्जा कंपनी है। कंपनी रूफटॉप एवं ग्राउंड माउंटेड तथा ओपन एक्सेस सोलर प्लांट को निमर्ण करने का काम करती है।

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीस का मार्केट कैप 19,536 रूपए करोड़ है तथा 1875.85 रूपए कंपनी के स्टॉक की कीमत है। आपको बता दें 52 हफ़्तों में कंपनी के शेयर का न्यूनतम मूल्य 226.32 रूपए तथा अधिकतम 3,037.75 रूपए कीमत दर्ज की गई है।

कंपनी की शेयर कीमत 5 साल में 61605.59%, 3 साल में 5720.2%, 1 साल में 619.79%, 6 माह में 196.89% बढ़ोतरी देखी गई है।

Also Readdo-solar-panel-offer-25-year-warrenty-all-details

सोलर पैनल पर दी जाने वाली 25 साल की वारंटी का सच, नियम देखें

You might also like

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें