क्या एक व्यक्ति के पास हो सकते हैं कई बैंक अकाउंट? जानें नए नियमों के बारे में

क्या आप भी सोचते हैं, कि एक व्यक्ति के पास केवल एक ही बैंक खाता हो सकता है? जानिए नए नियमों के बारे में, जो आपके वित्तीय फैसलों को बदल सकते हैं। इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि एक व्यक्ति के पास कितने बैंक खाते हो सकते हैं, और इसके लिए कौन से नए नियम लागू हुए हैं।

Photo of author

Written byRohit Kumar

verified_75

Published on

क्या एक व्यक्ति के पास हो सकते हैं कई बैंक अकाउंट? जानें नए नियमों के बारे में
क्या एक व्यक्ति के पास हो सकते हैं कई बैंक अकाउंट? जानें नए नियमों के बारे में

भारत में बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया से हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि एक व्यक्ति के पास एक से अधिक बैंक खाते हो सकते हैं? यह सवाल अक्सर मन में आता है, खासकर जब किसी को कई उद्देश्यों के लिए अलग-अलग बैंक खाते की आवश्यकता होती है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इस संबंध में कोई खास तरह को रोक नहीं लगाई है, लेकिन कुछ खातों और स्थितियों के लिए खास नियम और दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है। इसलिए आइए जानते हैं, कि क्या एक व्यक्ति के पास भारत में कई बैंक खाते हो सकते हैं, और इसके पीछे के नियम क्या हैं।

बैंक खाता खोलने के विभिन्न प्रकार

भारत में आम तौर पर तीन प्रकार के बैंक खाते होते हैं, बचत खाता (Savings Account), करंट खाता (Current Account) और कुछ अन्य विशेष खाते जैसे NRE/NRO खाते। इन सभी खातों के संचालन के तरीके और नियम अलग-अलग होते हैं। विभिन्न उद्देश्यों के लिए एक व्यक्ति इन खातों का इस्तेमाल कर सकता है।

खाता प्रकारनियम और शर्तें
बचत खाता (Savings Account)एक व्यक्ति के पास एक से अधिक बचत खाते हो सकते हैं, लेकिन वे अलग-अलग बैंकों में खोले गए हों।
प्रति माह निकासी पर कुछ सीमाएं हो सकती हैं।
ब्याज दर 3% से 6% तक हो सकती है।
BSBDA खाता केवल एक ही बैंक में खोला जा सकता है।
करंट खाता (Current Account) एक व्यक्ति केवल एक मुख्य करंट खाता रख सकता है। अन्य खाते कलेक्शन अकाउंट माने जाते हैं।
इसमें क्रेडिट सुविधाएं जैसे नकद क्रेडिट (CC) और ओवरड्राफ्ट (OD) मिलती हैं।
निकासी पर कोई सीमा नहीं होती है।
व्यापारिक उद्देश्यों के लिए उपयोग होता है।
शुल्क और अन्य लागतें होती हैं।
NRO (Non-Resident Ordinary) खातायह खाता NRI और PIO के लिए होता है, जो भारत में आय अर्जित करते हैं।
भारतीय रुपये में लेन-देन होता है।
ब्याज पर कर लगता है।
जमा राशि भारत में अर्जित आय के रूप में होती है।

बचत खाता और BSBDA

Earthnewj से अब व्हाट्सप्प पर जुड़ें, क्लिक करें

बचत खाता भारत में सबसे सामान्य प्रकार का खाता है। एक व्यक्ति के पास एक से अधिक बचत खाते हो सकते हैं, लेकिन यह जरूरी है, कि वे अलग-अलग बैंकों में खोले जाएं। यदि एक ही बैंक में एक व्यक्ति के पास कई बचत खाते हों, तो यह बैंक की नीतियों पर निर्भर करेगा कि वे इसे अनुमति देते हैं या नहीं।

इसके अलावा, बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) भी एक प्रकार का बचत खाता है। यह खाता खासकर उन व्यक्तियों के लिए है, जो बैंकिंग प्रणाली का उपयोग न्यूनतम स्तर पर करना चाहते हैं। RBI के नियमों के तहत, एक व्यक्ति केवल एक BSBDA खाता खोल सकता है, और यदि उसके पास पहले से किसी अन्य प्रकार का बचत खाता है, तो उसे BSBDA खाता खोलने से पहले वह खाता बंद करना होगा।

करंट खाता और उसके नियम

करंट खाता उन व्यक्तियों के लिए होता है जो व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए बैंक से क्रेडिट सुविधाएं प्राप्त करना चाहते हैं। करंट खाता खोलने के लिए कई नियम होते हैं, और एक व्यक्ति केवल एक मुख्य करंट खाता रख सकता है। हालांकि, एक व्यक्ति यदि कई करंट खाते खोलता है, तो केवल एक खाता मुख्य माना जाएगा, जबकि अन्य खाता “कलेक्शन अकाउंट” के रूप में माना जाएगा, और उन्हें मुख्य खाते में धन ट्रांसफर करना अनिवार्य होगा।

Also ReadYouTube का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन! 95 लाख वीडियो और 48 लाख चैनल डिलीट, जानें वजह

YouTube का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन! 95 लाख वीडियो और 48 लाख चैनल डिलीट, जानें वजह

NRE/NRO खाते

NRE (Non-Resident External) और NRO (Non-Resident Ordinary) खाते उन भारतीय नागरिकों के लिए होते हैं जो विदेश में रहते हैं। इन खातों का उद्देश्य विदेश में रहने वाले व्यक्तियों को भारत में वित्तीय लेन-देन में आसानी प्रदान करना है। NRE और NRO खातों के संबंध में RBI की नीतियाँ खास होती हैं, और ऐसे खातों की संख्या का निर्धारण भी RBI की गाइडलाइंस के अनुसार किया जाता है।

कुछ तरह की फैली हुई अफवाहें और वास्तविकता

हाल ही में कुछ अफवाहें फैल रही थीं कि RBI एक व्यक्ति के पास कई बैंक खाते रखने पर जुर्माना लगाएगा। यह अफवाह पूरी तरह से गलत थी। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने स्पष्ट किया था कि RBI ने इस संदर्भ में कोई नया दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है और यह सिर्फ एक फेक न्यूज थी। इसलिए यदि आपके पास एक से अधिक बैंक खाता है, तो आपको किसी भी तरह के जुर्माने का डर नहीं होना चाहिए।

अकाउंट होल्डर को विशेषज्ञों की राय

विभिन्न उद्देश्यों के लिए कई बैंक खाते रखना सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन इसकी देखभाल करना थोड़ा जटिल भी हो सकता है। वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि एक व्यक्ति के पास 2 से 3 बैंक खाते होना आदर्श होता है। इससे अधिक बैंक खातों का प्रबंधन करना कठिन हो सकता है और इससे जुड़ी लागतें भी बढ़ सकती हैं। इसलिए, विशेषज्ञों का यह सुझाव है कि बैंक खातों की संख्या का चयन सोच-समझकर किया जाए और उन्हें सही तरीके से प्रबंधित किया जाए।

Also Readअब किफायती कीमत पर लगाए सबसे बढ़िया सोलर सिस्टम, सब्सिडी और डिस्काउंट के साथ

सस्ते में लगवाएं सबसे बढ़िया सोलर सिस्टम, सब्सिडी और डिस्काउंट के साथ

You might also like

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें